जीबीके प्रतिष्ठान का महिला दिवस संपन्न

संवाददाता- अंबरनाथ, गुलाबराव करंजुले पाटिल सामाजिक संस्था की ओर से विश्व महिला दिवस स्थानीय मोरीवली पाड़ा के ग्रीनसिटी ग्राउंड में बड़े उत्साह के साथ विभिन्न मनोरंजनात्मक खेल के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए सास बहू के रिश्ते को बनाये रखने से हमारे देश के वृद्धाश्रम में बुजूर्गों की संख्या कम होने में मदद साबित होगा। ऐसा अपील वरिष्ठ सेवानिवृत्ति अध्यापिका अपर्णा गुप्ते ने किया है। भाजपा नेता गलाब करंजुले पाटिल ने महिला दिवस की शभकामना देते हए कहे की भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। आज उन्हें खुद को कैसे सुरक्षा करे। इस बारे में मार्गदर्शन किये। विश्वजीत करजुल पाटिल के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बच्ची के लिए विभिन्न मनोरजन खेल का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा शहर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल, समाजसेविका सुनीता गुलाब करंजुले पाटिल, तेजश्री वि. करंजुले पाटिल, महिला मोर्चा की शहराध्यक्ष सुजाता भोईर, नगरसेविका रोहिणी भोईर, दिलीप कणसे, विश्वास निंबालकर, दत्ता देशमुख, अमिश भोईर, समाधान राजपूत, रूपाली लठे आदि के अलावा कई गणमान्य उपस्थित थे।